क्या शाहरुख खान संग साउथ एक्ट्रेस नयनतारा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, सामने आई सच्चाई!
शाहरुख खान इन दिनों जोरों से अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाहरुख खान ने हाल में ही बॉलीवुड में 29 साल पूरे किए हैं। इन सभी गुड न्यूज के बीच एक खुशखबरी ये भी खासा इंटरनेट पर छाई कि शाहरुख खान के साथ उनकी अगली फिल्म में साउथ हसीना नयनतारा नजर आ सकती हैं। इन खबरों के बाद दर्शक इस जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटिड हो गए। अब खुद नयनतारा का रिएक्शन इन खबरों पर सामने आया है।
मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि शाहरुख खान और साउथ फिल्म के सुपरहिट डायरेक्टर एटली साथ में काम करने जा रहे हैं। एटली की एक स्क्रिप्ट शाहरुख खान को पसंद आई है और किंग खान ने अपनी सहमति भी दे दी है। खबरें हैं कि इस फिल्म का टाइटल सनकी हो सकता है। हालांकि इस तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

इन तमाम अफवाहों के साथ साथ ये भी कहा जा रहा था कि एटली शाहरुख खान के अपोसिट नयनतारा को अप्रोच कर रहे हैं। इन खबरों पर नयनतारा का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल स्पॉटब्वॉय से बातचीत में नयनतारा के करीबी डायरेक्टर ने बताया कि बॉलीवुड में वह डेब्यू करना चाहती हैं लेकिन किसी भी प्रकार से कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं।

शाहरुख खान और नतनतारा की जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि नयनतारा ने शाहरुख खान के अपोसिट कास्ट किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट पर अभी तक हामी नहीं भरी है।

नतनतारा का बॉलीवुड डेब्यू
सूत्रों का कहना है कि नयनतारा बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। अभी तक उन्होंने एटली के इस प्रोजेक्ट पर हां नहीं कहा है। वह अभी इसका लेखन का काम कर रहे हैं।

स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद पता चलेगा सच
सूत्रों का कहना है कि एटली की जब पटकथा पूरी हो जाएगी, उसके बाद किरदार के अनुरुप कास्ट का फाइनल पता चल पाएगा।

अफवाह ही तब तक
सूत्रों ने कहा कि अभी फिल्म पर काम चल रहा है। बाकि सब जो कुछ भी सामने आ रहा है वह सबकुछ अफवाह है।


Click it and Unblock the Notifications