Nayanthara के फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से छोड़ सकती हैं सिनेमा इंडस्ट्री?

nayanthara

हर इंडस्ट्री में कुछ सुपरस्टार्स होते हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार होती है। लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि वो सुपरस्टार अब इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रहा है तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, लेकिन अब इस वक्त किसी मेल नहीं बल्कि फीमेल सुपरस्टार की बात कर रहे हैं जिनका नाम नयनतारा है। नयनतारा साउथ की बेहतरीन अदाकारा हैं और वो कई एक्टर्स से मंहगी हैं। उनको लेकर खबरें हैं कि वो सिनेमा को अलविदा कहने वाली हैं।

खबरों की मानें तो नयनतारा ये बड़ा फैसला अपने परिवार की वजह से लेने जा रहीं हैं। नयनतारा के जुड़वा बच्चे हैं और उन्ही की देखभाल के लिए अभिनेत्री ने चौंका देने वाला फैसला लिया है।

हालांकि इसके पहले वो अपनी सभी आने वाली फिल्मों को खत्म करेंगी और बाद में प्रोडक्शन पर फोकस करेंगी। हालांकि इस सबको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नयनतारा की तरफ से नहीं हुआ है।

अब देखना ये है कि वो कब इसको लेकर अपनी बात रखती हैँ। गौरतलब है कि नयनतारा को निर्देशक विग्नेश सिवन से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद वह सरोगेट मदर के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं।

जवान को लेकर है चर्चा

शाहरुख खान की धमाकेदार अपकमिंग फिल्म जवान से नयनतारा का नाम जुड़ रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में वो कमाल का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं।

हालांकि वो किरदार कैसा होगा इसका खुलासा फिल्म कि रिलीज के बाद ही होगा। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी पहली बार बनी है और फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि पठान की तरह की ये फिल्म भी कमाल का बिजनेस करेगी। इस फिल्म को अटली कुमार निर्देशित कर रहे हैं जो कि कमाल के निर्देशक हैं और इसके पहले भी उन्होने कई धमाकेदार फिल्मों को निर्देशित किया है।

More from Filmibeat

Read more about: nayanthara south india news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X