..................... Nayanthara enjoying family time in saudi arab with twin and husband amid divorce rumours - Hindi Filmibeat

तलाक की अफवाहों के बीच जुड़वा बच्चों को लेकर सउदी अरब पहुंची ये हसीना, तस्वीरें देखकर हर कोई हक्का बक्का

Nayanthara

Nayanthara In Saudi Arab: 'जवान' फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली साउथ सुपरस्टार नयनतारा अपने परिवार के साथ सउदी अरब पहुंची हैं। अभिनेत्री अपने पति विग्नेश शिवन और बच्चे, उइर और उलाग के साथ रेसिंग कार्यक्रम में शामिल होने सउदी अरब पहुंची। इवेंट से पहले नयनतारा और विग्नेश शिवन ने एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया।

इससे पहले नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो अपने पति के प्रति अपना आभार प्रकट करती हुई नजर आ रही थीं। अपने पति विग्नेश को टैग करते हुए अभिनेत्री ने लिखा: "आज मैं जिस तरह की महिला हूं, वैसी महिला बनाने के लिए आपका दिल से शुक्रिया।"

इसके अलावा उन्होंने अपने पति से अलग होने को लेकर उठी सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनके और उनके पति के बीच सबकुछ ठीक है।

इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया था, जिसे पढ़ने के बाद उसके प्रशंसक घबरा गए थे। दरअसल, उन्होंने अपने संदेश में लिखा था, "वह अपनी आंखों में आंसू होने पर भी हमेशा यही कहेगी 'मुझे यह मिल गया'।"

बता दें कि यह संदेश उन्होंने ऐसे वक्त में लिखा था, जब उन्होंने अपने पति को अनफॉलो कर दिया था। एक यूजर ने लिस्ट साझा किया था जिसमें नयनतारा द्वारा फॉलो किए गए लोगों के नाम दर्ज थे, लेकिन उस सूची में उनके पति का नाम शामिल नहीं था, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि दोनों अलग होने जा रहे हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल दोनों ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं।

Read more about: nayanthara bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X