Annapoorani विवाद पर अब नयनतारा ने तोड़ी चुप्पी, माफी मांगते हुए कहा- जय श्री राम!

फिल्म अन्नपूर्णी के रिलीज के बाद काफी बवाल हुआ था और आरोप लगाए गए थे कि इसमें हिंदुओं की भावनाओँ को ठेस पहुंचाई गई है। 1 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जैसे ही बवाल हुआ नेटफ्लिक्स ने अगले ही दिन इसको अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।
इस फिल्म में ब्राह्मण महिला को मांस खिलाने से लेकर प्रभु श्रीराम तक को मांसाहारी बताया गया था। अब फाइनली इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा ने एक बयान जारी किया है और माफी मांगी है।
नयनतारा ने एक पोस्ट किया जिसकी शुरुआत उन्होने राम से की है। नयनतारा ने माफीनामें में लिखा, 'जय श्री राम, एक सकारात्मक संदेश साझा करने के हमारे ईमानदार प्रयास में, हमने अनजाने में चोट पहुंचाई होगी। हमें उम्मीद नहीं थी कि पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित सेंसरयुक्त फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।''
नयनतारा ने आगे लिखा, "मेरी टीम और मेरा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और हम इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हैं। ऐसा व्यक्ति होने के नाते जो पूरी तरह से भगवान में विश्वास करता है और देश भर के मंदिरों में अक्सर जाता है, यह आखिरी चीज है जो मैं जानबूझकर करूंगी। जिन लोगों की भावनाओं को हमने ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे ईमानदारी से माफी मांगती हूं।''
नयनतारा का ये बयान सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। अभिनेत्री को इसके पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म में जवान में देखा गया था। इस फिल्म ने रिलीज होकर कमाल कर दिया था। फिलहाल आप देखिए नयनतारा का ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications