41 साल की एक्ट्रेस पर मर मिटा पति, बर्थडे पर दी 10 करोड़ की Rolls Royce Black Badge

Nayanthara Birthday Gift: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में काम शुरू करने वाली साउथ एक्ट्रेस नयनतारा 41 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर उनके पति विग्नेश शिवन ने उन्हें एक बहुत महंगी कार गिफ्ट की, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। यह कार देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं।
विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश रॉल्स-रॉयस ब्लैक बैज स्पेक्ट्रे कार के पास खड़े हैं, और उनके जुड़वां बेटे कार पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। विग्नेश ने तस्वीरों के साथ लिखा कि वे नयनतारा से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ बिताए हर पल के लिए शुक्रगुज़ार हैं।
नयनतारा ने क्या कहा?
नयनतारा ने इस पोस्ट पर दिल, हाथ जोड़ने वाला और नजर न लगने वाला इमोजी डालकर अपना प्यार दिखाया। एक्टर आर. माधवन ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार भेज रहे हैं।
विग्नेश हर साल देते हैं कार का गिफ्ट
नयनतारा और विग्नेश ने 2022 में शादी की थी। उसी साल सरोगेसी से उनके दो बेटे हुए। 2023 में विग्नेश ने नयनतारा को 3 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक दी थी। अगले साल उन्होंने 5 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS 600 भी गिफ्ट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











