नयनतारा और विग्नेश ने 6 सालों पहले रजिस्टर कराई थी शादी, सरोगेसी को लेकर भी सच आया सामने
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में दो बेटों के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। वहीं, बच्चों के जन्म के साथ ही उन्हें लेकर नया विवाद शुरू हो गया जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है कि, यह कपल सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं।
वहीं, शादी के 5 महीने बाद ही बेबी के जन्म को लेकर विवाद हुआ तो तमिलनाडु सरकार ने जांच करने की घोषणा की ताकि ये सच सामने आ सके कि उन्होंने सेरोगेसी नियमों को तो नहीं तोड़ा है। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है जो हो सकता है आपको भी हैरान कर दे।

नई बात आई सामने
दरअसल, नयनतारा और विग्नेश ने जवाब देते हुए एक एफिडेविट जमा किया है जिसमें यह बात सामने आई है कि, उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन 6 साल पहले ही करवाया गया था। वहीं, जून 2022 में उन्होंने भव्य शादी की थी। दोनों ने बतौर सबूत अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी कोर्ट में जमा किया है।
रिश्तेदार बनी सरोगेट मदर
दोनों की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि उनके बच्चों की सरोगेट मदर उनकी रिश्तेदार ही थी जो उनका बिजनेस भी संभालती हैं। वहीं, कपल ने पिछले साल दिसंबर में सरोगेसी के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया था। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। वहीं, ये बात किसी को नहीं पता चल पाई थी कि दोनों ने 6 साल पहले ही शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया है।
पैरंटहुड कर रहे एन्जॉय
दोनों फिलहाल पैरंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शाहरुख खान की फिल्म जवान में उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट दिखेंगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications