नायक व खलनायक की बाहों में अमृता
जब अमृता राव से पूछा गया कि संजय दत्त और अनिल कपूर के साथ एक गाने में काम करने का अनुभव कैसा रहा तो उनका कहना था कि काफी अच्छा था।
अमृता इस बात से खुश है फिल्म शार्टकट के गाने में संजय दत्त और अनिल कपूर ने उनके साथ रोमांस किया है। उन्हें अपने जमाने के नायक ( अनिल कपूर की हिट फिल्म नायक) और खलनायक (संजय दत्त की हिट फिल्म फिल्म खलनायक) के साथ काम करने का मौका मिला।
संजय दत्त और अनिल कपूर की फिल्में देखकर बड़ी हुई अमृता को ऐसा मौका मिलना काफी गर्व की बात लग रही थी। इस गाने पर लगभग डेढ करोड़ रूपए का खर्च आया है। इस फिल्म से पहली बार अमृता राव सेक्सी इमेज में अपने कदम रख रही है।
इस फिल्म में अक्षय खन्ना और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर कर रहे है।
More from Filmibeat
akshaye khanna amrita rao anil kapoor arshad warsi अक्षय खन्ना अनिल कपूर अमृता राव अरशद वारसी बालीवुड शार्टकट द कान इज आन संजय दत्त bollywood sanjay dutt shortkut the con is on


Click it and Unblock the Notifications











