25 साल बाद फिर लौट रहा है 'नायक'! अनिल कपूर फिर बनेंगे शिवाजी राव और बदलेंगे सिस्टम, दिखेगा नया अवतार!
Nayak sequel confirmed: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर अपनी यादगार फिल्म 'नायक' के किरदार शिवाजी राव में नजर आने वाले हैं। साल 2001 में रिलीज हुई यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म दर्शकों के बीच आज भी बेहद पसंद की जाती है। अब, करीब 25 साल बाद 'नायक 2' बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

खास बात यह है कि इस बार अनिल कपूर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करेंगे, बल्कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी होंगे।
'नायक 2' पर लगा ऑफिशियल ठप्पा
फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने 'नायक 2' बनने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वह और अनिल कपूर मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट और दूसरी बातों पर चर्चा चल रही है, इसलिए ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अनिल कपूर सीक्वल में नजर आएंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि अनिल कपूर फिल्म का अहम हिस्सा होंगे।
पहली 'नायक' की कहानी
'नायक' में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म साउथ के मशहूर डायरेक्टर शंकर की तमिल फिल्म 'मुधलवन' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म की कहानी एक आम इंसान शिवाजी राव की है, जो पेशे से एक टीवी कैमरामैन होता है। एक इंटरव्यू के दौरान उसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। शिवाजी इस मौके का सही इस्तेमाल करता है और ईमानदार फैसलों से सिस्टम को हिला देता है।
अनिल कपूर नहीं थे पहली पसंद
अनिल कपूर पहले इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। खुद अनिल ने बताया था कि यह रोल पहले आमिर खान और शाहरुख खान को ऑफर हुआ था, लेकिन दोनों ने इसे करने से मना कर दिया। इसके बाद अनिल कपूर ने डायरेक्टर शंकर से कॉन्टैक्ट किया और यह फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो गई।
फैंस को 'नायक 2' का बेसब्री से इंतजार
अब जब 'नायक 2' कन्फर्म हो चुकी है, तो दर्शक यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शिवाजी राव की कहानी इस बार किस मोड़ पर पहुंचेगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











