एक्स्ट्रा मैरेटिल अफेयर पर बोलीं नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया- मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ हुई है, खरीदा
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है।आलिया के वकील ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है।
आलिया सिद्दीकी की तरफ से 7 मई 2020 को ये नोटिस भेजा गया। यहां तक कि दो महीने पहले अपना नाम कानूनी तौर पर आलिया से बदलकर फिर से अंजना किशोर पांडे करवा लिया है। इसके बाद आलिया ने अपना अलग कदम उठाते हुए सोशल मीडिया पर कई खुलासा करने का बयान दिया है।

आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में ट्विटर का सहारा लिया है। इसके साथ अपने खिलाफ सामने आई अफेयर की खबर को गलत ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि आलिया किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसे उनकी तलाक के पीछे की वजह भी बताई जा रही है। इस पर अब खुद आलिया ने सफाई दी है।
आलिया ने अपनी इन तस्वीरों पर सफाई दी है। बीते दिन से ये पार्टी की तस्वीर सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications
