तलाक के बाद पति के अफेयर की खबरें सुनकर पत्नी ने दी सलाह, नेक पिता बनने की उम्र में...

Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने के बाद से और ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच आलिया, नवाजुद्दीन के संस्मरण 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' पर टिप्पणी कर लाइमलाइट में हैं। इस संस्मरण में नवाजुद्दीन ने अपने कई प्रेम संबधों के बारे में चर्चा की है। इसी को देखकर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा है।
दरअसल बात ऐसी है कि, आलिया सिद्दीकी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि नवाजुद्दीन ने ये सब बातें करके सही काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई प्रसिद्ध सफल पुरुषों का महिलाओं के साथ प्रेम संबंध होता है, लेकिन वे इसे अपने तक ही सीमित रखते हैं।
आगे आलिया ने कहा कि, उनकी बेटी शोरा अब किशोरी हैं, और उनके पिता के बारे में ऐसी कहानियां उनके युवा दिमाग पर असर डाल सकती हैं। आलिया सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें और अधिक जिम्मेदार पिता होना चाहिए था। स्टार पत्नी ने सुनीता राजवार के बारे में भी बात की, जो पहले एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं।
आलिया ने कहा कि, उनकी निजी जिंदगी के ब्यौरे से सुनीता को काफी नुकसान हुआ। बाद में सुनीता ने कहा था कि उन्होंने उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि वह एक स्ट्रगलर थे, बल्कि उन्होंने उनकी घटिया सोच के कारण उन्हें छोड़ा था।
इसी के साथ आगे आलिया ने कहा कि शायद सुनीता को पता चल गया था कि नवाज उनके साथ अपने रिश्ते की चर्चा चारों ओर कर रहे हैं। वहीं आलिया ने इस इंटरव्यू में अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के बारे में भी बात की और बताया कि वह उनके साथ काफी खुश हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया तो इस वक्त बैसे बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में हैं। शो से बाहर निकलने के बाद आलिया ने कई इंटरव्यू दिए और बाकी कंटेस्टेंट्स पर जमकर निशाना साधती नजर आईं। वहीं नवाजुद्दीन को आखिरी बार 'टीकू वेड शेरू' में अवनीत कौर के साथ देखा गया था। इस फिल्म का निर्माण कंगना रनौत ने किया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा मिली।


Click it and Unblock the Notifications











