तलाक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का खुलासा- 'ये शादी अब और नहीं, बच्चों की कस्टडी भी लूंगी' !
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए साल 2020 उनकी निजी जिंदगी को तलाक के मोड़ पर ले आया है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने अलग होने की वजह नवाजुद्दीन के साथ उनके भाई को भी बताया है।
यहां तक कि दो महीने पहले अपना नाम कानूनी तौर पर आलिया से बदलकर फिर से अंजना किशोर पांडे करवा लिया है। साल 2009 में दोनों ने लव मैरिज किया था। लॉकडाउन के हालात को देखते हुए ईमेल और व्हॉट्सएप के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कानूनी नोटिस भिजवाया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर आलिया ने साफ तौर पर कहा है कि शादी के बाद से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। वह साफ कहती हैं कि बच्चों को मैंने बड़ा किया है दोनों मेरे पास रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications