Nawazuddin Siddiqui ने पत्नी के खिलाफ लिखा ओपन लेटर, Kangana Ranaut ने दिया ऐसा जवाब!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से अपनी पत्नी को लेकर विवाद में चल रहे हैं और उनकी पत्नी के द्वारा अभिनेता पर कई आरोप लगाए गए थे। मामला कोर्ट में है और लगातार वकील ये केस लड़ रहे हैँ। लेकिन आज सुबह कुछ ऐसा हुआ जो कि शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद से कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं और इसमें से एक नाम अभिनेत्री कंगना रनौत का भी है।
बता दें कि कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा था, "मेरी चुप्पी के कारण मुझे हर जगह एक बुरा आदमी कहा जा रहा है। मैं चुप रहने का कारण यह है कि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे बच्चों के द्वारा भी पढ़ा जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और लोगों का एक ग्रुप वास्तव में मेरे कैरेक्टर का हनन करके आनंद ले रहा है।" इसके अलावा भी उन्होने काफी कुछ लिखा था। अब कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, 'नवाजुद्दीन सर, जो आपने किया वो बहुत ही जरूरी था।
खामोशी हमेशा हमेशा अच्छी नहीं होती। मुझे खुशी है कि आपने अपने पक्ष में यह बयान जारी किया है। आपके कई फैंस और शुभचिंतक हैं, जो कहानी के आपके पक्ष को जानना चाहते हैं।'' इसके बाद कंगना रनौत को लेकर भी बाते हो रहीं हैं लेकिन ये कहा जा रहा है कि वो अक्सर अपनी बात रख देती हैं।
हालांकि कंगना रनौत को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वर्कफ्रंट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कंगना रनौत अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बड़ा धमाका करती दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
