एक्शन हीरो की लिस्ट में अब नवाजुद्दीन भी होगें शामिल!
[बॉलीवुड न्यूज] नवाजुद्दीन सिद्दिकी धीरे धीरे बॉलीवुड के हर पहलू को अपना बनाते जा रहे हैं। उनकी ताजा फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की बात करें तो नवाजुद्दीन इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। जबकि नवाजुद्दीन निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि कबीर की हर फिल्म की तरह इसमें भी काफी ड्रामा, पंचलाइन और जबरदस्त एक्शन होगा।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लिए ईद बेहद खास..क्यों!
बहरहाल, खबरों की मानें तो कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अभिनय क्षमता का जमकर इस्तेमाल तो किया ही है, लेकिन साथ ही कुछ स्टंट भी करवाए हैं।
DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
बता दें, इस फिल्म में नवाज भी अपने स्टंट खुद करते नज़र आएंगे। अगले हफ्ते कश्मीर की वादियों में शुरू होने जा रहे इस फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए नवाज इन दिनों अपने स्टंट सीक्वेंस परफेक्ट करने में जुटे हैं। Hmmm.. उम्मीद है इस फिल्म के साथ नवाज के फैंस को उनका एक और रूप देखने मिलेगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


