नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर बनेगे खतरनाक खलनायक, ये रही फिल्म

हिंदी सिनेमा की इतिहास की बात की जाए तो एक से बढ़कर एक खलनायक रहे है। इनमे से कुछ तो ऐसे है जिनकी इमेज इसी तरह से बन गई थी कि वो रियल लाइफ में भी वैसे ही है। आपको बता दे कि हिंदी फिल्मों मे विलेन को अक्सर हीरो से ज्यादा ताकतवर दिखाया जाता है और पूरी फिल्म में वो हीरो को परेशान कर रहा होती है सिवाय क्लाइमेक्स को छोड़कर।

हम अगर विलेन्स की बात करें तो उनमे से अमरीष पुरी, प्रेम चोपड़, प्राण और रंजीत जैसे कई ऐसे विलेन थे जो कि अपनी अदाकारी से सामने वाले को डरा देते थे। फिल्मों में विलेन का रोल वहीं इंसान अच्छा निभा पाता था जो कि एक अच्छा एक्टर होता था।

nawazuddin siddiqui, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

इसी तरह से बॉलीवुड में इस समय कुछ ऐसे स्टार आए है जो हर तरह के चैलेंजिंग रोल कर लेते है। उनमे सबसे ऊपर जो नाम हम ले सकते है वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी। नवाज एक बेहतरीन एक्टर है और हर बड़े स्टार के साथ काम कर चुके है। फिल्मों में हीरो से ज्यादा उनकी एक्टिंग सराही जाती है।

अब नवाज विलेनगिरी के तरफ निकल चुके है औऱ एक के बाद एक निगेटिव रोल में दिखने वाले है। आपको बता दे कि इतने निगेटिव रोल करने के बाद नवाज का नाम भी टॉप विलेन्स की लिस्ट में शामिल होने वाला है। नवाज अपनी आने वाली फिल्म जीनियस में मे भी एक निगेटिव रोल में नजर आने वाले है।

ये पहली बार नही है जब नवाज इस तरह के रोल में नजर आएगे। इसके पहले भी नवाज गैंग्स ऑफ वासेपुर, बदलापुर, रमन राघव और किक जैसी फिल्मों में खलनायक का रोल निभा चुके है जो लोगों को काफी पसंद भी आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक नवाज फिल्म जीनियस में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएगे जबकि अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। उत्कर्ष शर्मा को आपने पहले भी स्क्रीन पर देखा था। आपको बता दें कि फिल्म गदर में सनी देओल के बेटे के किरदार में उत्सर्ष ही नजर आए थे।

अब वो फिल्मों में एक लीड हीरो की तरह आ रहे है। निगेटिव रोल हो या हीरो के नवाजुद्दीन सिद्दीकी हर तरह के रोल बिल्कुल पर्फेक्ट तरीके से करते है। आपको बता दें कि फिल्म इंड्स्ट्री में ये मकाम हासिल करने के लिए नवाज काफी मेहनत और स्ट्रगल किया था और आज उनकी मेहनत सबके सामने रंग लाती हुई नजर आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X