मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं नवाज की पत्नी आलिया, हैरान हुए लोग बोले- इतनी जल्दी मूव ऑन

Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी एक बार फिर से चर्चा में हैं। आलिया इन दिनों दुबई में हैं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहे है।

वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने आलिया को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने कहा कि आलिया ने कुछ महीने पहले इतना ड्रामा किया और अब मूव ऑन भी कर लिया।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना कैप्शन के एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को कई तस्वीरें जोड़कर बनाया गया है। इन तस्वीरों में आलिया एक अंजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में आलिया और वह शख्स एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया सेल्फी ले रही हैं।

आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे देखकर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतने जल्दी मूव ऑन कर लिया।' तो वहीं एक ने कमेंट की लिखा, 'तो इसलिए ये सारी नौटंकी की थी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आप सिद्दीकी सरनेम अपने नाम से कब हटाएंगी?'

बता दें कि कुछ दिनों पहले तक नवाज और उनकी पत्नी ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इसी बीच दोनों ने अलग होने का फैसला किया और दोनों इस पर आपसी सहमति से राजी हो गए हैं। अब आलिया दुबई में रह रही हैं और नवाज अपनी फिल्मों में बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X