बदहाली में जी रही है बॉलीवुड के इस टॉप एक्टर की बीवी, ऐश तो दूर राशन और खाने को भी नहीं बचे पैसे!

aaliya siddique

Nawazuddin Siddiqui Wife: बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पर्नल लाइफ और पत्नी आलिया के साथ रिलेशन को लेकर खबरों में हैं। हालांकि उनकी परेशानियां अभी भी खत्म होती दिखाई नहीं दे रही हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने उनका एक पर्सनल वीडियो लीक शेयर कर दिया था। वहीं अब पत्नी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पैसे न देने का आरोप लगाया है।

आलिया ने बताया कि उनकी घर खर्च और बसर बहुत मुश्किल से हो रहा है। हाल ही में उनकी हाउस हेल्प सपना रोबिन ने एक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी आलिया ने भी एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को नवाज़ के घर में काम करने वाली सपना रोबिन मसीह ने दुबई में अपने घर में परेशान होने और कैद होने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें महीनों से बकाया भुगतान नहीं किया गया था। इस मामले को लेकर अब आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी का बयान सामने आया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, "उनके पास बुनियादी चीजों और खाने के लिए पैसे नहीं हैं।"

बहुत कम मदद और बमुश्किल किसी का साथ देने के कारण आलिया खुद के लिए लड़ रही है। सिद्दीकी ने आगे कहा, "वह बच्चों के लिए भेजे जा रहे राशन से खा रही हैं।" रिजवान ने आगे खुलासा किया, "उनके हाथ में पैसे नहीं मिलते हैं। नवाज बच्चों के लिए खाना भेज रहे हैं। तीनों (आलिया और उनके बच्चे शोरा और यानि) राशन में से खा रहे हैं।"

बता दें कि इससे पहले भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इस मुद्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोई भी बयान देने से बचते आए है और अपनी पर्सनल लाइफ पर डिस्कस नहीं करते हैं।

Read more about: nawazuddin siddiqui bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X