कोर्ट से बाहर खिलखिलाती निकली नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया, क्या पक्ष में आया फैसला?

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी इन दिनों पत्नी आलिया के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी विवादों में हैं। दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। इसी बीच अब आलिया सिद्दिकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने विवाद को सही तरीके से निपटाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया।
रिपोर्टों के अनुसार, अदालत ने दोनों को उनके विवाद में मदद करने के लिए कहा है क्योंकि वे दो छोटे बच्चों के माता-पिता हैं, एक 12 साल की बेटी और एक 7 साल का बेटा। इस सुनवाई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी बॉम्बे हाईकोर्ट में मौजूद थे। आलिया को पेश होने और अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया।
इस दौरान कोर्ट के बाहर आलिया सिद्दिकी बेहद खुश और हंसती हुई दिखाई दीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया कोर्ट की सुनवाई से सैटेसफाई हैं। यह मामला 3 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए तय था और ऐसा लगता है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पारिवारिक समस्याएं जल्द ही हल हो जाएंगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया और बच्चे अदालत पहुंचे, जबकि एक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए।
कोर्ट के अंदर एक्टर की मां भी मौजूद थीं। सुनवाई के बाद वकीलों से फैसले के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि आज की सुनवाई पॉजिटिव थी और अदालत ने दोनों पक्षों को कुछ नियम और शर्तें दी हैं, जिसके तहत वे कल से काम करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस समय कोई जानकारी शेयर नहीं की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











