21 साल की एक्ट्रेस को Kiss करने पर हुआ था बवाल? अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर अपनी फिल्मों के लेकर छाए रहते हैं। कई बार देखा जाता है कि वो कुछ ऐसा कर डालते हैं जो कि विवादों में आ गया था। ऐसा ही कुछ एक फिल्म के दौरान हुआ था जिसका नाम टीकू वेड्स शेरू था।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अवनीत कौर नजर आईं थीं। बता दें कि इस फिल्म में एक किसिंग सीन था जिसके सामने आने के बाद लोग पागल हो गए थे। गुस्साए लोगों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी और एक्ट्रेस की उम्र को लेकर ट्रोल किया था।
जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इस दौरान अवनीत कौर की उम्र 21 साल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 49 साल के थे। लोगों का कहना था कि बेटी की उम्र को लड़की के साथ ऐसा सीन नहीं देना चाहिए।
अब आया जवाब
फिल्म रिलीज होने के कई महीनों के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिएक्शन इसपर आया है। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो काफी हैरान करने वाला है। नवाज ने कहा कि, ''ये किस उन्होने पर्सनली किसी को नहीं किया था, ये किस उनके किरदार ने किया था जो कि उस फिल्म में था।'' इसके बाद उनकी ये सफाई चर्चा में है और लोग इसपर बात कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस उनको सपोर्ट कर रहे हैं।
नवाज और अवनीत कौर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन की फिल्म 'राउतू का राज' रिलीज हो गई है, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म उत्तराखंड के एक विचित्र शहर राऊतू की बेली पर आधारित है, जहां 15 सालों से कोई हत्या नहीं हुई है। फिल्म का प्रीमियर 28 जून को जी5 पर हुआ।
इसके अलावा बात करें अवनीत कौर की तो उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है और उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में काम किया और कई फिल्मों में भी नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications