खाने की वजह से कॉलर पकड़कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया गया था बाहर, चौंकाने वाला खुलासा!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त जिस मुकाम पर हैं वो इतना आसान नहीं था जितना नजर आता है। उन्होने कई सालों तक स्ट्रगल किया था और ऐसे ऐसे रोल किए हैं कि शायद आपको याद भी नहीं होगे। इस वक्त उन्होने एक ऐसा किस्सा सुना दिया है जो कि हैरान करने वाला है।
दरअसल नवाजुद्दीन को अक्सर कॉलर पकड़कर बाहर निकाल दिया जाता था और इसका कारण सिर्फ खाना होता था। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ''कभी-कभी सेट पर मैं स्पॉट बॉय से पानी मांगता था, और वह मुझे पूरी तरह से इग्नोर कर देता था।
तो आपको ये खुद लेना होता था। यहा कई यूनिट होते थे और प्रोडक्शन इस तरह से इंतजाम करता था कि, जूनियर कलाकार अलग से खाते हैं, सहायक कलाकारों का अपना स्थान होता है, और मुख्य कलाकार भी अलग खाना खाते हैँ। कई बार मैं लीड एक्टर्स की जगह पर खाने के लिए चला जाता था तो मुझे कॉलर पकड़कर बाहर निकाल देते थे।''
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ये भी बताया कि साथ में खाना खाने का श्रेय वो यशराज को देते हैं क्योंकि वहां सभी साथ में खाते हैं। नवाज ने ये भी बताया कि कई बार उनको साथ में खाने का मौका मिल जाता था। अभिनेता का ये बयान खबरों का हिस्सा है। इस वक्त की बात करें तो अभिनेता बहुत बड़े सितारे बन चुके हैं और आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और वेब सीरीज में उनका अंदाज काफी अलग होता है। वर्कफ्रंट पर वो टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं और इसको लेकर उन्होने काफी तैयारी की है। देखना ये है कि फिल्म रिलीज होने के बाद कैसा धमाका करती है।


Click it and Unblock the Notifications