मेरी डिलीवरी हो रही थी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे थे - पत्नी के खुलासे
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अब ठान लिया है कि वो एक्टर के बारे में चुप नहीं बैठेंगी और पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। आलिया ने इस इंटरव्यू में बताया कि जब वो प्रेगनेंट थीं तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अफेयर चल रहा था।
Recommended Video
आलिया यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में अकेले डिलीवरी करवा रही थीं जबकि उनके पति किसी दूसरी औरत से बात कर रहे थे। उन्हें ये सब जानकारी है क्योंकि उनके पास फोन के डीटेल्स आते थे।

आलिया ने बताया कि उनकी डॉक्टर उन्हें पागल महिला कहती थी जो अकेले अपने बच्चे की डिलीवरी करवाने चली आई है। लेकिन नवाज़ उनके साथ नहीं थे। नवाज़ की पोल आलिया के सामने खुद उनके भाई शमस ने खोली थी।
आलिया ने बताया कि खुद शमस उन्हें फोन के बिल और डीेटेल्स लाकर देते थे। उन्होंने बताया कि नवाज़ तीन चार साल तक लड़कियों से बात करते रहे। उनके अंदर आलिया को लेकर कोई इमोशन नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications











