पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करना चाहते हैं नवाजुद्दीन..क्या देंगे ऋषि कपूर को जवाब!
बॉलीवुड के संजीदा एक्टर माने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बयान दिया है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे डांसिंग वाले रोल में भी हाथ आजमाना चाहेंगे। दरअसल, जब नवाजुद्दीन से सवाल किया गया कि क्या आप हिंदी सिनेमा में गंभीर और संजीदा भूमिकाएं ही निभाने वाले अभिनेता बन रहे हैं? नवाज ने कहा कि, असल में मैं बाकी अभिनेताओं की तरह कभी पेड़ों के इर्दगिर्द नहीं नाचा। अगर मैं ऐसा करता, तो कोई मुझसे यह सवाल नहीं करता। लेकिन मैं डांस सीख रहा हूं और मैं ऐसे किरदार भी करूंगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवाजुद्दीन ने फिल्मी करियर की शुरूआत भले ही काफी पहले कर दी थी। लेकिन उन्हें पहचान और पॉपुलेरिटी अब मिल रही है। 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तलाश', 'किक' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में उनके दमदार एक्टिंग के लिए नवाजुद्दीन को काफी सराहा गया। बदलापुर के बाद तो समीक्षकों ने नवाज को सिर आंखों पर बैठा लिया।
कभी सलमान तो कभी वरूण से छीना है इन्होंने लाइमलाइट!
बहरहाल, जब नवाजुद्दीन ने पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचने की बात कही तो लगभग साल भर पुरानी बात जेह़न में वापस आ गई। क्या नवाजुद्दीन ने अपनी इस इच्छा के साथ ऋषि कपूर को जवाब दिया है। एक मिनट, कंफ्यूज न हों, आपको बता दें, साल भर पहले ऋषि कपूर और नवाजुद्दीन के बीच एक वाक् युद्ध हुआ था, जिसने काफी सूर्खियां बटोरी थीं।
नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कह दिया था कि, 30-40 साल पहले फिल्मों सिर्फ पेड़ों के आसपास डांस हुआ करता था, जो काफी आसान था। नवाज की यह बात ऋषि कपूर को काफी चुभ गई और फिर उन्होंने जो कहा, वह काफी विवादस्पद था। यहां हम आपको वापस याद दिला दें कि, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने क्या कहा था। इसे पढ़कर आप भी एक बार तो जरूर सोचेंगे कि क्या नवाजुद्दीन को यह बात आज तक खटक रही है....
ऋषि कपूर का बयान
"मैंने कहीं पढ़ा कि नवाजुद्दीन नाम के कोई एक्टर हैं, उन्होंने कुछ उल्टा-सीधा कहा है कि रोमांटिक हीरोज रनिंग अराउंड द ट्रीज। उनके बाप-दादा भी नहीं कर सकते हैं ऐसा काम। वो खुद तो क्या करेंगे। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसा कहने की? तुम्हारी औकात क्या है कि तुम किसी में इंसपिरेशन डालो। तुम हो कौन यार? आपको पता है कि यह करने में क्या हुनर चाहिए होता है? कभी शाहरुख खान से पूछना, सलमान, अक्षय कुमार, जितेन्द्र से पूछना, बच्चन साब से पूछना... गाना गाना या रोमांस करना आसान काम नहीं है हिंदी फिल्मों में।
इतना ही ऋषि कपूर ने आगे कहा कि, 'मैंने सुना है कि आप (नवाजुद्दीन) बहुत अच्छे एक्टर हैं। एक-दो पिक्चरें आपकी देखी भी हैं, जिसमें आप बहुत एवरेज थे। लेकिन दूसरे जो करते हैं, उसमें बहुत मेहनत लगती है। आपने जिंदगी में वह कभी किया नहीं है और आपको कभी मौका भी नहीं मिलेगा। आप कर भी नहीं सकते। आपकी इमेज नहीं है.. आपमें वह टैलेंट नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications

