'टाईगर जिंदा है' से CLASH होगी ये फिल्म.. सलमान खान से जबरदस्त भिड़ंत!
Recommended Video

सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है' क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.. और फैंस का क्रेज देखकर.. शायद ही कोई फिल्म निर्माता- निर्देशक टाईगर के सामने आने की कोशिश करें।
''सलमान खान SUPERMAN नहीं है.. लेकिन शानदार एक्टर हैं..''
लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' इसी दिन रिलीज होने वाली है। किक और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके सलमान और नवाज इस क्रिसमस पर आमने सामने होंगे। बता दें, नवाज की यह फिल्म 4 साल पहले कान्स में दिखाई गई थी.. और काफी तारीफ मिली थी।

वहीं, फिल्म के निर्देशक अमित कुमार का कहना है कि 22 दिसंबर से पहले कोई डेट खाली नहीं है.. जब फिल्म रिलीज की जा सके। और यूं भी हमारी फिल्म टाईगर जिंदा है से काफी अलग है। लिहाजा, यहां कोई क्लैश वाली बात नहीं है।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि टाईगर जिंदा है के सामने इस क्रिसमस कोई फिल्म नहीं टिक सकती। ट्यूबलाइट के बाद फैंस सलमान खान को एक्शन अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।
यहां जानें क्यों सुपरहिट हो सकती है टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications