..................... Nawazuddin Siddiqui told the truth after the serious allegations of his wife - Hindi Filmibeat

पत्नी के गंभीर आरोपो के बाद पहली बार Nawazuddin Siddiqui ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई सच्चाई

 Nawazuddin Siddiqui

Recommended Video

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर की खबरों पर बोला ये | FilmiBeat

Nawazuddin Siddiqui: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में चल रहे हैं। पत्नी के आरोपो के बीच में पहली बार एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी बात की है।

अभिनेता का पत्नी के साथ विवाद-

दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं। अभिनेता की पत्नी ने कहा था कि उनको घर में कैद रखा जाता है और बेसिक जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

हाउस हेल्प के अभिनेता पर आरोप-

पत्नी की आरोपो के बाद अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउस हेल्प ने भी नवाज पर आरोप लगाए थे। लेकिन बाद में वह अपने आरोपों से मुकर गई और उनको क्लीन चिट दे दी।

अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई-

इन सब विवाद के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार इस मामले पर रिएक्ट किया है। हाल ही में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मीडिया ने बातचीत की और पूछा कि पत्नी व नौकरानी की तरफ से जो वीडियो सामने आए थे, वह दोनों जो भी आरोप लगा रही हैं, उसपर आप क्या कहना चाहते हैं। इसपर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जवाब दिया, 'इस बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं...हां इस बीच में मेरे बच्चों की स्कूलिंग पर असर पड़ रहा है...मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं और वो यहां एक महीने से हैं। मेरी बस यही अपील है कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं, बस और मैं कुछ कहना नहीं चाहता'।

आलिया सिद्दीकी के भाई का बयान-

आलिया के भाई ने ट्वीट कर नवाज को खूब खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि नवादुद्दीन ने हाउसहेल्प को पैसे देकर खरीद लिया है, लेकिन वह कबतक ऐसा करेंगे।

इतना सब होने के बाद आज पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बारे में बात की है। आगे मामला कहां तक जाएगा यह तो पता नहीं है परंतु घर की बात बाहर आ गई है और धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही हैं। इस पर कंगना रनौत भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X