बाल ठाकरे के लुक में शानदार लग रहे नवाजुद्दीन...देखते रह जाएंगे आप भी
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बालासाहेब ठाकरे के किरदार नजर आएंगे।अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि वाकई नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाल ठाकरे का किरदार निभाते नजर आएंगे। एक लीडिंग अखबार के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने एक टीजर भी शूट किया है।
फिल्म के कुछ सीन के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप का भी इस्तेमाल किया है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बाल ठाकरे के अंदाज में पहला लुक भी आ चुका है जो बहुत ही दमदार है। आप भी इसे देखकर तारीफ जरुर करेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी वैसे भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो इस किरदार में जान फूंक देंगे।

पहले इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के नाम को फाइनल किया जा रहा था लेकिन कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार किसी कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications