..................... Nawazuddin Siddiqui thanks his fans for watching Babumoshai Bandukbaaz teaser - Hindi Filmibeat

बाबूमोशाय बंदूकबाज का टीजर हिट..नवाजुद्दीन ने फैन्स को कहा 'शुक्रिया'

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपने फैन्स को बाबू मोशाय बंदूकबाज के टीजर को देखने के लिए धन्यवाद दिया।

By Shweta

नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी आने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के टीजर को मिले रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैन्स को धन्यवाद भी बोला है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी टीजर को मिले हिट्स और व्यू से काफी खुश हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ये भी कहा है कि वो जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के सामने लेकर आएंगे।

[सलमान और प्रभास के साथ फिल्म करने पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी..]

नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक के बाद एक लगातार कई हिट फिल्में में का हिस्सा रहे हैं।चाहे क्रिटिक्स हो या दर्शक कोई भी उनकी तारीफ किए बिना फिल्म में नहीं रह पाता। नवाजुद्दीन सिद्दिकी बाबूमोशाय बंदूकबाज में शार्प शूटर की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी हैं और प्रोड्यूसर किरण श्याम श्रॉफ और अश्मित कुंदर। फिल्म में नवाजु्द्दीन सिद्दकी के अलावा दिव्या दत्ता, बिदिता बाग , मुरली शर्मा, जतिन गोस्वामी, श्रद्धा दास, अनिल जॉर्ज भी हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है और लोगों को उम्मीद है कि बाकी फिल्मों की तरह उनकी ये फिल्म भी बाकी फिल्मों की तरह दमदार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X