''सलमान खान का इरादा गलत नहीं था.. बात वहीं खत्म हो गई....''
सलमान खान अपने रेप कमेंट कंट्रोवर्सी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। हालांकि स्टार खुद भारत से बाहर स्पेन में आईफा का मजा ले रहे हैं। लेकिन यहां अभी भी उनसे माफी मांगने की उम्मीद की जा रही है।
बहरहाल, इस मुद्दे पर ताजा बयान दिया है एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने। 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में सलमान खान के काम कर चुके नवाजुद्दीन सिद्दिकी का कहना है कि- सलमान खान ने उस शब्द का इस्तेमाल उदाहरण के तौर पर किया.. यह मुद्दा वहीं, उसी वक्त खत्म हो गई। इसे बार बार दोहराने का और बार बार इस पर सवाल करने का कोई मतबल नहीं बनता है।
''सलमान खान के खिलाफ कुछ कहा.. तो देख लेना.. अच्छा नहीं होगा..''
बता दें,एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद की तुलना रेप पीड़िता से कर दी। सलमान खान ने कहा, सुल्तान की ट्रेनिंग करते करते मेरी ऐसी हालत हो गई थी कि मैं रेप विक्टिम जैसा फील करता था। हालांकि सलमान ने यह बयान कहते ही तुरंत कहा कि इसे इग्नोर करें.. मुझे यह नहीं कहना चाहिए था।
लेकिन जुबान से निकली बात.. वापस कैसे ली जा सकती है। लिहाजा, इसके तुरंत ही ट्विटर पर सलमान खान को लेकर जबरदस्त विरोध होने लगा।
यहां जानें सलमान खान के कमेंट पर किन सितारों ने दिया बयान-


Click it and Unblock the Notifications













