तलाक की अफवाह पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने तोड़ी चुप्पी
तलाक की अफवाह पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने दिया बयान। जानिए क्या कहा नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ये बात पिछले काफी समय से आ रही थी लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने इसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं समझा। लेकिन अब उन्होंने इसपर अपना बयान दिया है और पूरी बात क्लियर कर दी।
उन्होंने कहा हम हैप्पली मैरिड कपल हैं।" अंजलि मेरे हर अच्छे बुरे समय में मेरे साथ रही है। मुझे लगता है कि ये बातें स्टारडम के साथ आती है। मुझे भी ये खबरें पढ़कर हंसी आती है। हम एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहे।"

हाल में शादी की सालगिरह पर भी नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी अंजली ने तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अंजली और उनके दोनों बच्चे भी थे। उनकी ये तस्वीर बहुत ही क्यूट थी ।बहरहाल हम भी यही चाहेंगे कि दोनों के बीच ऐसी नौबत ना आए।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक ऐसे एक्टर हैं जिसे शायद ही कोई हो जो पसंद नहीं करता हो।फिलहाल वो मंटो की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके अलावा भी कुछ और फिल्में कर रहे हैं जो इस साल और अगले साल रिलीज होगी और दर्शकों को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications