नवाजुद्दिन सिद्दिकी की अगली फिल्म मंटो का पहला लुक..देखते रह जाएंगे
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आने वाली फिल्म मंटो का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। आप भी इसे देखते रह जाएंगे।
टैलेंटेड अभिनेत्री नंदिता दास के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मंटो जो प्रसिद्ध लेखक सआदत हसन मंटो पर बन रही है जिसका पहला लुक आउट हो गया है। आप वाकई फिल्म के इस लुक को देखते रह जाएंगे और आपको विश्वास हो जाएगा कि नवाजुद्दिन सिद्दिकी मंटो के किरदार के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी प्रसिद्ध लेखक सआदत मंटो का किरदार निभा रहे हैं। नवाजुद्दीन की पहली झलक भी काफी पहले आ चुकी है जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे थे।फिल्म को नंदिता दास डायरेक्ट कर रही हैं।ये रहा फिल्म का पहला पोस्टर।

इस फिल्म के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा था कि," नंदिता दास ने मंटो पर काफी खोज़ की। जिस वजह से मुझे उस किरदार में ढ़लने में काफी मदद मिली। मुझे उनके जैसा रहने, उनके जैसे जिंदगी जीने का मौका मिला। मैं बहुत खुश हूं।'
इसमें कोई शक नहीं है कि नवाजुद्दिन सिद्दिकी अपने किरदार के साथ भरपूर न्याय करते हैं। वो बस जिस रोल में नजर आ जाएं उसी में छा जाते हैं। फिल्म में भी उनके द्वारा निभाया हर किरदार खास हो जाता है। अब उनकी अगली फिल्म मंटो का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











