SHOCK: नवाजुद्दीन सिद्दिकी को झटका.. कहीं फ्लॉप न हो जाए फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] 'बजरंगी भाईजान' से ढ़ेरों तारीफ पाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अगली फिल्म 'मांझी- द माउंटेन मैन' 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब लगता है कि नवाज की फिल्म का हाल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं होने वाला।

हमारी तरह आपको भी इस फिल्म का काफी इंतजार होगा। बता दें, फिल्म अब torrent पर उपलब्ध है। जी हां, फिल्म के निर्माता- निर्देशकों के लिए इससे बुरी बात हो ही नहीं सकती कि फिल्म रिलीज के दो हफ्ते पहले ही फिल्म लीक हो गई।
TRAILER: 'बजरंगी भाईजान' के बाद फिर दंग करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी
फिल्म की सेंसर कॉपी पिछली रात ऑनलाइन उपलब्ध हो गई। वीडियो की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। बता दें, यह पहली बात नहीं जब किसी फिल्म को रिलीज के पहले ही लीक कर दिया हो। इससे पहले एक मलयालम फिल्म के साथ यह दुर्घटना हो चुकी है।
बहरहाल, हम समझ सकते हैं कि इससे फिल्म के निर्माता और एक्टर्स कितने निराश होंगे। कोई शक नहीं कि इस घटना से फिल्म की कमाई पर खासा फर्क पड़ेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













