..................... रात अकेली है ट्रेलर Nawazuddin siddiqui starrer film Raat akeli hai trailer out now - Hindi Filmibeat

Raat Akeli Hai Trailer- मर्डर मिस्ट्री सुलझाते नजर आ रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी- धमाकेदार ट्रेलर

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण लंबे सूखे के बाद नेटफ्लिक्स ने 16 जुलाई को 17 फिल्मों और सीरीज का ऐलान कर डाला और इसके बाद एक के बाद एक सीजन और फिल्मों के ट्रेलर का आना जारी है। अब नवाजुद्दीन सिद्दी और राधिका आप्टे जैसे दमदार कलाकारों से सजा एक ट्रेलर रात अकेली है रिलीज हुआ है। गौरतलब है कि ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है जोकि काफी ज्यादा उलझी हुई नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर से ही आपको अंदाजा हो जाएगा कि ये कितनी धमाकेदार साबित होने वाली है।

इन दोनों के अलावा इस फिल्म में कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं जो कि निश्चित ही फिल्म में जान डालते नजर आ रहे हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें..

raat akeli hai, trailer, nawazuddin siddiqui, radhika apte, रात अकेली है, ट्रेलर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ आदित्य श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी, इला अरुण, खालिद तैय्यबजी, शिवानी रघुवंशी और तिग्मांशू धूलिया जैसे सितारे हैं।

फिल्म को हनी त्रेहन ने निर्देशित किया है। ये कहानी शुरु होती है एक महल के मालिक की हत्या से जोकि काफी रईस आदमी था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं जोकि इस केस को सुलझाने की जिद पर अड़े हैं।

नवाजुद्दी सिद्दीकी के इस कैरेक्टर का नाम जटिल यादव है और इस किरदार में वो काफी दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X