सब्बीर खान के साथ 'अद्भुत' सफर पर जाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दमदार थ्रिलर फिल्म का ऐलान!

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस वक्त उनके फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान हुआ है। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार निर्माता निर्देशक सब्बीर खान के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म का ऐलान सब्बीर खान ने कर भी दिया है और इसका ना 'अद्भुत' होने वाला है। सब्बीर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस फिल्म का ऐलान किया है।

उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। सब्बीर खान ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा है..

nawazuddin siddiqui, sabbir khan, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सब्बीर खान

"एक वादा जो मैंने साल की शुरुआत में सब्बीर खान फिल्म्स में नई और विविध कहानियों को बताने के लिए किया था। उस वादे को निभाते हुए पेश है मेरी नई फिल्म की एक झलक, उम्मीद है आपको पसंद आएगी।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी नजर आने वाली हैं जो कि इस वीडियो में मौजूद हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि.. 'अगर आपको कुछ नहीं दिख रहा है इसका मतलब ये नहीं है कि वहां कुछ नहीं है, बस वहीं रोशनी कम है।'

दमदार कलाकार है

दमदार कलाकार है

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दमदार कलाकार है और इतना तय है कि इस फिल्म से एक बड़ा धमाका करने के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं। इस वीडियो और डायलॉग को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म सस्पेंस से भरपूर नजर आने वाली है।

 नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पोस्ट किया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पोस्ट किया

इसको लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पोस्ट किया है और लिखा है... 'अद्भुत सफर की शुरुआत, निर्देशक सब्बीर खान के द्वारा ये थ्रिलर शानदार होने वाला है।' इस पोस्ट में उन्होने डायना पेंटी के साथ साथ फिल्म की सभी स्टारकास्ट को टैग किया है।

 'बारिश की जाए'

'बारिश की जाए'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक गाना 'बारिश की जाए' कुछ समय पहले रिलीज हुआ था इसको लोगों ने काफी प्यार दिया है। बता दें कि वो पहला गाना था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने ही अंदाज में रोमांस करते नजर आए थे।

रिलीज डेट का ऐलान

रिलीज डेट का ऐलान

फिलहाल इस फिल्म के लिए फैंस इंतजार में हैं और देखना है कि फिल्म कब फ्लोर पर जाती है और कब इसकी रिलीज डेट का ऐलान होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X