मंटो: 15 अगस्त को रिलीज होगा नवाजुद्दीन की सिद्दीकी की फिल्म की Trailer
नंदिता दास के निर्देशन में बन रही उर्दू के मशहूर लेखक सहादत हसन मंटो की बायोपिक में नवाजुद्दीन सिद्दिकी मंटो की भूमिका निभा रहे हैं। बहरहाल, फिल्म से पहले निर्देशक ने हमें एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से 5 मिनट की झलक दी है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि फिल्म की ट्रेलर कल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है और नवाज के फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित और उसका इंतजार कर रहे है।

बता दें कि इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी मेहनत की है और उन्होने सहादत हसन मंटो का किरदार इस फिल्म में निभाया है जो कि एक लेखक है।
इस फिल्म को एच.पी. स्टूडियो, फिल्म्सटॉक और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने निर्मित किया है। फिल्म में शाहदत हुसैन मंटो की लाइफ के कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाले किस्सों का जिक्र किया है जिसको काफी बेहतर तरीके से नवाज निभा रहे है।
पता चला है कि मंटो उस समय अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर खड़े हुए और आवाज उठाई थी जब लोगों को दबा दिया जाता था और उनके अधिकारों का कत्ल कर दिया जाता था।
इसके अलावा वो खड़े हुए और बड़ी बड़ी शख्सियतों से बैर मोल ले लिया। इस फिल्म के लिए ना सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी बल्कि कई दिग्गज कलाकार अभिनय करते हुए नजर आने वाले है..
जिनमें रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर 15 अगस्त को रिलीज हो रहा है और आपको इसे जरूर देखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












