..................... Nawazuddin Siddiqui speaks kissing a 21 years younger actress, Defending himself! - Hindi Filmibeat

21 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने के बाद हुए बवाल पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कही ऐसी बात?

nawazuddin siddiqui, avneet kaur

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपनी एक फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर चर्चा में हैं और कुछ दिन पहले इससे एक विवाद जुड़ा था कि नवाजुद्दीन ने अपने से 21 साल छोटी लड़की को किस किया है।

जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम अवनीत कौर है और वो काफी पसंद की जा रही हैं। इस किसिंग सीन के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था और अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसपर बात की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ''क्यों दिक्कत होगी? नहीं तो हम प्यार में होते और सालों तक 'इश्क' में होते। आज शाहरुख खान रोमांटिक भूमिकाएं करना जारी रखते हैं क्योंकि युवा पीढ़ी 'नल्ली' (बेकार) है। वे रोमांस नहीं जानते।''

इसके अलावा उन्होने कहा, ''आजकल सब कुछ व्हाट्सएप पर होता है, चाहे वह प्यार हो या ब्रेकअप। इसके पीछे एक कारण है। रोमांस में जी चुके लोग रोमांस कर सकते हैं। और कौन करेगा?" उम्र को लेकर उन्होने शाहरुख खान का उदाहरण दिया है और उनका बयान काफी चर्चा में है।

'टीकू वेड्स शेरू' से अवनीत कौर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और फिल्म का निर्माण कंगना रनौत ने किया है। अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए, अवनीत ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत खास है। मैं ट्रेलर देखकर बस रो रही थी।

बस इतना कहना है कि यह मेरी पहली फिल्म है, और नवाज सर और कंगना मैम के साथ मेरी पहली फिल्म करने का मौका मिल रहा है।" उनके इस बयान को लेकर चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होकर काफी धमाकेदार काम करने वाली है।

Read more about: nawazuddin siddiqui avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X