नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जताई खुशी..बेटे बने 'नटखट नंदलाला'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का परिवार हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहता है लेकिन रविवार को खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर की । तस्वीर शेयर करने के पीछे खास वजह थी और वजह ये थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे नटखट नंदलाला बने थे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे अभी काफी छोटे हैं और कृष्ण के अवतार में वो वाकई नन्हें कान्हा लग रहे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में अगर आपको याद ना हो तो बता दें कि उन्हें शिवसेना ने रामलीला करने से मना कर दिया था क्योंकि वो मुस्लिम हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज होगी जिसमें वो एक शार्प शूटर की भूमिका में होंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसके अलावा भी मंटो कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications