श्वेता त्रिपाठी के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
हरामखोर में श्वेता त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि श्वेता के साथ काम करने में उन्हें ज़रा भी परेशानी नहीं हुई।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हरामखोर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन एक टीचर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका अफेयर अपनी एक 14 साल की स्टुडेंट के साथ होता है। वो 14 साल की लड़का का किरदार निभा रही हैं श्वेता त्रिपाठी।

श्वेता त्रिपाठी के साथ काम करने के अनुभव को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि श्वेता के साथ काम करने में उन्हें ज़रा भी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सबसे पहली बात कि श्वेता असल ज़िंदगी में 14 साल की नहीं हैं। और अगर होती भी तो जब आप कैरेक्टर में होते हैं तो ये सब बातें मायने नहीं रखती।
CRAZY: ओम पुरी की हत्या नरेन्द्र मोदी ने कराई है- पाकिस्तानी चैनल
उन्होंने श्वेता की तारीफ करते हुए कहा कि वो गॉड गिफ्टेड एक्टर हैं और काफी सारी रुकावटें होने के बावजूद भी वो अपने काम को जारी रख रही हैं। वहीं बात करें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की और अाने वाली फिल्मों की तो..वो 'हरामखोर' के अलावा अब शाहरुख खान के साथ रईस में और टाइगर श्रॉफ के साथ मुन्ना माइकल में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











