नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया को भेजा कानूनी नोटिस- धोखाधड़ी और मानहानि का गंभीर आरोप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच महीनों से खींचातनी चल रही है। जहां पहले आलिया ने नवाजुद्दीन को तलाक का नोटिस भेजा था। वहीं, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कथित रूप से अपनी पत्नी आलिया को कानूनी नोटिस भेजा है। इस मामले में अभिनेता का कोई भी बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब उन्होंने यह कदम उठाया है। आलिया ने नवाज को 7 मई को तलाक का नोटिस भेजा था।
नवाजुद्दीन द्वारा आलिया को भेजे गए नोटिस में आलिया पर 'धोखाधड़ी में शामिल होने', 'जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से मानहानि करने' और 'चरित्र की बदनामी' करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अभिनेता ने 19 मई को 15 दिन के अंदर आलिया के नोटिस का जवाब दिया था।

नोटिस में नवाज ने पत्नी से उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने और जो हाल में उन्होंने कहा है, उसके लिए लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है। बता दें, हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया था कि वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि नवाज ने उन्हें मासिक भत्ता देना बंद कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications