Exclusive- रैंप पर चलने के बाद आत्मविश्वास आ गया है- नवाजुद्दीन सिद्दिकी

(सोनिका मिश्रा) बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जो कुछ साल पहले तक बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिग का परचम लहरा चुके हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म दि लंजबॉक्स जल्द ही रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ इरफान खान और निर्मत कौर भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही मे नवाजुद्दीन लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर वॉक करते हुए भी नज़र आए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि रैंप पर चलते समय उन्हें बहुत घबराहट हो रही थी लेकिन जब उन्हें ट्रॉय ने काफी समझाया तो उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। नवाजुद्दीन ने ये भी कहा कि उन्हें तो डिजायनर कपड़े तक पहनने का शौक नही है लेकिन डिजायनर ट्रॉय कोस्टा ने उन्हें अपने नये कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक करने के लिए मना ही लिया।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मीडिया से कहा कि मैं बहुत ही डरा हुआ था लेकिन ट्रॉय ने मुझे दिलासा दिया और मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ाया। उन्हीं की वजह से मैं ये कर पाया हूं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि इस रैंप वॉक के बाद मुझमें काफी आत्मविश्वास आ गया है और मैं अब डिजायनर कपड़ों को भी कैरी कर सकता हूं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि सिर्फ कपड़ों पर अगर स्टार्स ध्यान देंगे तो उनका काम इफेक्ट करता है। लेकिन मैं अपने कपडो़ं पर नहीं बल्कि अपने काम पर ज्यादा ध्यान देता हूं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ये भी कहा कि इस रैंप वॉक के बाद वो अब इस तरह के कपड़ भी कैरी कर सकते हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ये भी कहा कि वो चाहते हैं कि उन्हें अब लीड रोल्स ही मिलें। नवाजुद्दीन ने कहा कि लोग उनसे एक्सपेक्ट नहीं करते थे कि वो ऐसा करेंगे लेकिन अब उन्होंने लोगों को बता दिया है कि वो ये भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X