नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने नेपोटिज्म पर दिया बयान...बोले 'अगर ऐसा होता मैं ना होता'
नवाजुदद्दीन सिद्दिकी ने नेपोटिज्म पर अपना बयान देते हुए कहा है कि बॉलीवुड में ऐसा कुछ नहीं होता।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक्टिंग और पर्सनैलिटी का तारीफ किए बिना कोई भी रह नहीं पाता। हाल में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपने आने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के बारे में बातचीत की। इस दौरान उनसे जब ये पूछा गया कि क्या वो नेपोटिज्म में विश्वास करते हैं तो उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड में नेपोटिज्म होता वो नहीं होते।
[VIDEO: नवाजुद्दीन सिद्दिकी के बॉयोपिक फिल्म की झलक.. मंटो.. शानदार..]
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छे काम और टैलेंट को हमेशा पहचान मिलती है और इसके साथ ही उन्हें इज्जत भी मिलती है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का मानना है काम करो तो पहचान जरुर मिलेगी।आपको बता दें कि हाल में कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने वाला बताया तब से बहस छिड़ गई है।

इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपनी आने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के बारे में भी बात की कि फिल्म एक रोमांटिक कॉन्ट्रैक्ट किलर की कहानी है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी पहले भी गैंग्स ऑफ वासेपुर में क्रिमनल को रुप में दिख चुके हैं लेकिन तब इसके साथ वो काफी शर्मीले रोमांटिक किस्म के थे।
लेकिन इस फिल्म में वो कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं और रोमांटिक भी। इसके अलावा नंदिता दास के निर्देशन में बन रही उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक में नवाजुद्दीन सिद्दिकी मंटो की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications