नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के फार्महाउस पर पत्नी आलिया ने खेली होली, तलाक-रेप-उत्पीड़न का किया था केस

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शम्स सिद्दीकी पर रेप, शारीरिक शोषण, घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगाने के बाद और तलाक का केस कर, केस वापस लेने के बाद अब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, उनके फार्महाउस पर दोनों बच्चों और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स सिद्दीकी के साथ होली खेलती नज़र आईं।

ET से एक्सक्लूसिव बातचीत में आलिया और शम्स दोनों ने ही इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वो नवाज़ुद्दीन के फार्महाउस पर हैं और होली खेलकर थक चुके हैं। इतना ही नहीं, ET के पास इस होली की एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी मौजूद है।नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी 5 - 6 अप्रैल तक यहां पहुंच जाएंगे।

nawazuddin-siddiqui-s-wife-plays-holi-with-his-brother-shamas-after-domestic-violence-allegations

इसके बाद पूरा परिवार काफी समय साथ बिताकर पुरानी सारे मनमुटाव दूर करने की कोशिश करेगा। गौरतलब है आलिया ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर मई 2020 में तलाक का केस किया था जिसके बाद उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर काफी कीचड़ उछाला। इस दौरान, पूरे समय नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

इसके बाद आलिया को कोरोना हुआ और ऐसे समय में नवाज़ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खड़े दिखाई दिए, जिससे आलिया का दिल पिघल गया और वो अपनी शादी को एक और मौका देना चाहती हैं।

जासूसी का लगा था आरोप

जासूसी का लगा था आरोप

दोनों के बीच दिक्कतें तब शुरू हुईं जब 2017 में मीडिया ने सच्चाई सामने लाते हुए कहा कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर अपनी ही पत्नी की जासूसी का आरोप लगा हुआ है। हालांकि, उस समय आलिया ने इन खबरों का खंडन किया।

घरेलू हिंसा से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक

घरेलू हिंसा से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक

लेकिन बाद में आलिया, नवाज़ और उनके परिवार के खिलाफ खुलकर सामने आईं। आलिया का कहना था कि वो काफी समय से अपनी शादी की दिक्कतें सुलझाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब लड़ाई और झगड़े उनके घर में आम बात हो गई थी। नवाज़ुद्दीन के भाई शम्सुद्दीन ने आलिया पर हाथ भी उठाया।

परिवार में तलाक और अपराधी

परिवार में तलाक और अपराधी

आलिया का कहना था कि नवाज़ुद्दीन का पूरा परिवार ही ऐसा है। पूरे परिवार की औरतों ने इस परिवार पर केस कर रखे हैं। परिवार पर कुल मिलाकर सात केस रजिस्टर्ड हैं। और इससे पहले इनके परिवार में चार तलाक हो चुके हैं। ये पांचवा है।

बच्चों से कोई फर्क नहीं पड़ता

बच्चों से कोई फर्क नहीं पड़ता

आलिया ने बताया था कि आपके इतने बड़े स्टार होने का क्या फायदा जब आप एक अच्छे इंसान ना बन पाएं तो। आप अपनी पत्नी और बच्चों की इज़्जत नहीं कर सकते। हमारे बच्चों को याद भी नहीं अपने पिता के बारे में और अब वो पूछते भी नहीं। 3 - 4 महीने हो चुके उन्हें मिले हुए। इसलिए आलिया अपने बच्चों की पूरी कस्टडी चाहती हैं।

लिव इन रिलेशनशिप

लिव इन रिलेशनशिप

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अंजली (आलिया) पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे। हर बार अंजली घर छोड़कर चली जाती थीं और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी उन्हें मना कर वापस लाते थे।

हो गया ब्रेकअप

हो गया ब्रेकअप

फिर एक ऐसा समय आया जब अंजली चली गईं और नवाज़ भी उन्हें मनाने नहीं गए। नवाज़ ने अपनी किताब में भी लिखा था कि भले ही मैं अंजली के लिए तड़पता था लेकिन उसे मनाने नहीं गया। ये हमारा ब्रेकअप हो गया। चुपचाप। बिना कुछ कहे।

किसी और से की शादी

किसी और से की शादी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मां ने शीबा नाम की एक लड़की के साथ उनका रिश्ता पक्का कर दिया। वो नैनीताल के पास हलद्वानी की रहने वाली थीं। पतंग फिल्म की शूटिंग से पहले दोनों की शादी हो गई। दोनों दो महीने साथ रहे और फिर दिक्कतें शुरू हो गईं।

भाई थे बड़ी दिक्कत

भाई थे बड़ी दिक्कत

नवाज़ुद्दीन की शादी में दिक्कतों का कारण थे उनके भाई जो उनकी निजी ज़िंदगी में बहुत दखल डालते थे। नवाज़ुद्दीन और शीबा ने तलाक के लिए कोर्ट केस लड़ा। नवाज़ुद्दीन तब चौंक गए जब शीबा ने उनके परिवार पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

फिर से हुई वापसी

फिर से हुई वापसी

अंजली ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ज़िंदगी में वापसी की। हालांकि इस बार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन अंजली इस बार चीज़ें बेहतर करना चाहती थीं।

की थी दोबारा शादी

की थी दोबारा शादी

अंजली और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ समय साथ बिताने के बाद शादी का फैसला किया। निकाह के समय अंजली को अपना हिंदू नाम बदलना पड़ा। उन्होंने अपना नाम ज़ैनाब रखा लेकिन बाद में इसे बदलकर आलिया कर लिया। अब अंजली, अपनी शादी को तीसरा मौका देने के लिए फिर से तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X