मेरे पति पर ज़बर्दस्ती कीचड़ उछाला गया है, मैं सब सच बताऊंगी
आज सुबह फैन्स तब चौंक गए जब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी का जासूसी करने का आरोप लगाया गया। अब उनकी पत्नी इस मामले में सामने आई हैं और उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट किया है।
आलिया ने नवाज़ुद्दीन का पक्ष लेते हुए लिखा कि कल से मीडिया में जो भी न्यूज़ चल रही हैं, उसे देखकर नवाज़ के साथ मैं खुद हैरान हूं। पिछले कई समय से मेरे और नवाज़ के बारे में कई तरह की बातें मीडिया में आती रही हैं जिनमें डाईवोर्स से लेकर हमारे साथ ना रहने जैसी कई बातें कही गईं।
लेकिन कल से जो न्यूज़ फैल रही है वो हम दोनों के लिए शॉकिंग वाली रही है और मजबूर होकर मुझे आज अपनी खामोशी को तोड़ना पड़ा।

पिछले दिनों उनकी बायोग्राफी को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। नवाज़ का दोष सिर्फ इतना था कि वो सच को सच बोलते हैं। उनके अंदर कहीं कोई झूठ नहीं है। लेकिन बजाय उनको समझने के उन्हें गलत ठहरा दिया गया। मेरा और नवाज़ का रिश्ता 15 साल पुराना है। जब नवाज़ कुछ भी नहीं थे।
एक छोटे से घर से शुरू हुई हमारी प्रेम कहानी में कई उतार चढ़ाव रहे। मगर एक लंबे रिलेशन के बाद आखिर हमने शादी कर ली। नवाज़ ने भी करियर की बुलंदियों को छू लिया। जो थोड़ी बहुत कमी थी वो हमारे दो बच्चों के जन्म ने पूरी की।
नवाज़ दुनिया के लिए आज एक सेलिब्रिटी है लेकिन मेरे लिए वो आज भी वही नवाज़ हैं जो 15 साल पहले थे। मुझे नवाज़ की हमेशा से जो अच्छी बात लगी वो है उनका खुले विचारों का होना।
उन्हें जितना अपना स्पेस पसंद है, दूसरों को भी वो उतना ही स्पेस देते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं हम दोनों का धर्म। मैं हिंदू ब्राह्णण हूं, वहीं नवाज़ एक मुस्लिम। लेकिन नवाज़ ने कभी मेरे अलग धर्म से होने का मुझे एहसास नहीं होने दिया।
ना ही अपने धर्म को मुझपर थोपने की कभी कोशिश की। वो जितना अपने धर्म को मानते हैं वही रिस्पेक्ट वो मेरे धर्म को भी देते हैं। यही हमारे बीच एक मज़बूत रिश्ते की बुनियाद रही है। इसी बात ने अच्छे पति और अच्छे पिता के साथ साथ उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाया है।
शायद इसीलिए सेलिब्रिटी होने के बाद भी उन पर किसी तरह का कोई स्टारडम हावी नहीं हो पाया। आज भी उनके वही पुराने दोस्त हैं, वही छोटे छोटे शौक हैं। वहीं सिंपल सी उनकी लाइफ है। नवाज़ आज भी वही नवाज़ है।
रही बात सीडीआर से जुड़ी इस नई कंट्रोवर्सी की तो सच्चाई जल्द सबके सामने आ जाएगी। बस मैं यहां इतना ही कहूंगी कि नवाज़ पर लगाए गए इल्ज़ाम पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। सेलिब्रिटी होने के कारण, उन्हें सॉफ्ट टार्गेट बनाया गया है।
अब सारी बात, कब सामने आएगी, इसका इंतज़ार ही करना पड़ेगा। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला -


Click it and Unblock the Notifications

