नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया का तलाक से U Turn, घरेलू हिंसा - रेप के आरोप के बाद अब साथ रहना
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के तलाक के केस ने हर किसी को चौंका दिया था। दोनों पति - पत्नी ने एक दूसरे को ऊपर मीडिया में काफी कीचड़ उछाला। लेकिन अब आलिया सिद्दीको को तलाक नहीं चाहिए। बल्कि वो अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहती हैं।
अपने फैसले की वजह बताते हुए आलिया ने कहा कि वो कोरोना की चपेट में आ गई थीं और दोनों बच्चों का ख्याल रखने के लिए कोई नहीं था। उस वक्त नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उनका ख्याल रखा। लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद वो बेटी शोरा और बेटे यानी की देखभाल करते रहे। इसलिए अब वो अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहती हैं।

इससे पहले, आलिया नवाज़ को तलाक का नोटिस भेज चुकी हैं। आलिया का दावा था कि नवाज़ का पूरा परिवार ही ऐसा है और उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन अब पानी उनके सर से ऊपर जा चुका है। आलिया ने एक इंटरव्यू में यहां तक बताया कि जब वो प्रेगनेंट थीं तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अफेयर चल रहा था।
वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया था कि आलिया सिद्दीकी उनकी पत्नी हैं ही नहीं और वो आलिया को 10 साल पहले ही खुलानामा भेज चुके हैं जिसका मतलब है कि दोनों का तलाक हो चुका है। जिसके बाद आलिया ने साफ किया कि अगर वो दोनों शादीशुदा नहीं है, तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ना सिर्फ उन्हें धोखा दिया है, बल्कि उनका रेप भी किया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए थे गंभीर आरोप
आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो प्रेगनेंट थीं तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अफेयर चल रहा था। आलिया यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में अकेले डिलीवरी करवा रही थीं जबकि उनके पति किसी दूसरी औरत से बात कर रहे थे। उन्हें ये सब जानकारी है क्योंकि उनके पास फोन के डीटेल्स आते थे।

भाई ने खुद खोला था राज़
आलिया ने बताया कि उनकी डॉक्टर उन्हें पागल महिला कहती थी जो अकेले अपने बच्चे की डिलीवरी करवाने चली आई है। लेकिन नवाज़ उनके साथ नहीं थे। नवाज़ की पोल आलिया के सामने खुद उनके भाई शमस ने खोली थी।आलिया ने बताया कि खुद शमस उन्हें फोन के बिल और डीटेल्स लाकर देते थे।

पूरे परिवार का तलाक का इतिहास
आलिया का कहना है कि नवाज़ुद्दीन का पूरा परिवार ही ऐसा है। पूरे परिवार की औरतों ने इस परिवार पर केस कर रखे हैं। परिवार पर कुल मिलाकर सात केस रजिस्टर्ड हैं। और इससे पहले इनके परिवार में चार तलाक हो चुके हैं। ये पांचवा है।

कई बार मिला धोखा
गौरतलब है कि आलिया और नवाज़ एक फिल्म के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे। इस दौरान भी नवाज़ के कई अफेयर हुए थे। नवाज़ ने उन्हें कई बार धोखा दिया। दोनों एक दूसरे को 2003 से जानते थे। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आलिया अपना प्रोडक्शन हाउस खोल फिल्मों का निर्माण करने वाले थे।

अच्छे इंसान नहीं हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
आलिया ने बताया कि आपके इतने बड़े स्टार होने का क्या फायदा जब आप एक अच्छे इंसान ना बन पाएं तो। आप अपनी पत्नी और बच्चों की इज़्जत नहीं कर सकते। हमारे बच्चों को याद भी नहीं अपने पिता के बारे में और अब वो पूछते भी नहीं। 3 - 4 महीने हो चुके उन्हें मिले हुए। इसलिए आलिया अपने बच्चों की पूरी कस्टडी चाहती हैं।

ब्रेकअप, शादी, तलाक, शादी
आलिया से ब्रेकअप के बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मां ने शीबा नाम की एक लड़की के साथ उनका रिश्ता पक्का कर दिया। वो नैनीताल के पास हलद्वानी की रहने वाली थीं। पतंग फिल्म की शूटिंग से पहले दोनों की शादी हो गई। दोनों दो महीने साथ रहे और फिर दिक्कतें शुरू हो गईं। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया।

बदला था धर्म
शीबा से तलाक के बाद आलिया ने फिर से नवाज़ुद्दीन की ज़िंदगी में वापसी की थी और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले आलिया का नाम अंजली था। शादी के वक्त उन्हें अपना धर्म बदलना पड़ा था। अब आलिया एक बार फिर अपना हिंदू नाम वापस अपना चुकी हैं।

होती थी मारपीट
आलिया ने पिछले साल 7 मई को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजते हुए लिखा कि अब वो बहुत सह चुकी हैं। वहीं अब आलिया ने बताया है कि वो तलाक क्यों ले रही हैं। आलिया का कहना है कि नवाज़ुद्दीन ने भले ही उन पर कभी हाथ नहीं उठाया लेकिन एक्टर का पूरा परिवार उनके साथ मारपीट करता था।

सालों से नहीं है साथ
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी पिछले 4 - 5 सालों से साथ रह ही नहीं रहे हैं। आलिया का कहना है कि पांच सालों से वो मुंबई के घर में रहती हैं। जबकि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी घर नहीं आते हैं। वो अपने यारी रोड के ऑफिस पर ही रहते हैं। बच्चों को याद भी नहीं है कि वो आखिरी बार कब मिलने आए थे।

अफेयर के लगे आरोप
इस बीच आलिया सिद्दीकी के भी किसी के साथ अफेयर के आरोप लगाए गए और एक व्यक्ति के साथ उनकी तस्वीरें वायरल की गईं। लेकिन आलिया ने साफ कहा कि ये सब केवल उन्हें बदमान करने की साज़िश है। जिस व्यक्ति के साथ आलिया की तस्वीरें वायरल हुई उसने भी इस अफेयर का खंडन किया।


Click it and Unblock the Notifications











