नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मिस्ट्री बॉय संग अपने रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान

Aaliya Siddiqui

Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया सिद्दीकी इस वक्त सोशल मीडिया पर मिस्ट्री बॉय को लेकर लाइम लाइट में हैं, अपने रिश्ते को लेकर आलिया ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।

आलिया सिद्दकी और मिस्ट्री बॉय-

आलिया सिद्दीकी इस रिलेशनशिप में मूव ऑन कर चुकी हैं और उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हो चुकी है, आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने नए बॉयफ्रेंड की फोटो पोस्ट करते हुए कई बातें शेयर की हैं। हालांकि आलिया ने ये भी साफ कर दिया है कि उसका नवाज और उनके रिश्ते के टूटने से कोई संबंध नही है, बल्कि उसने बुरे वक्त में उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया।

आलिया ने कहा कि ये वो शख्स है जो पिछले 1 साल से मुझे लगातार मानसिक और भावनात्मक रूप से सपोर्ट कर रहा था, वो चाहता है कि मैं लाइफ में मूव ऑन करूं।

वह मुझे सरप्राइज करता है, ऐसा लगता है कि, 'काश ये मुझे पहले मिला होता' वो मेरे लिए हिंदी सीख रहा है और जल्द भारत आना चाहता है। दरअसल आलिया ने जिस शख्स की फोटो शेयर की है वो इटली का रहने वाला है और दुबई में आईटी सेक्टर में काम करता है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नए बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने जिस रिश्ते को संजोया था, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है लेकिन मेरी जिंदगी में मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा से थे और रहेंगे। हालांकि, कुछ ही रिश्ते ऐसे होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े हैं और ये रिश्ता भी वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशियां आप सबके साथ बांट रही हूं। क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं?'

आलिया सिद्दीकी का मिस्ट्री बॉय संग रिश्ता-

आलिया सिद्दीकी और मिस्ट्री बॉय को लेकर सूत्रों से पता चला है कि, दोनों की मुलाकात करीब 1 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आलिया ने बताया कि उस शख्स ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और दोनों बात करने लगे, टूटते रिश्ते के वक्त मिले प्यार और केयर की वजह से आलिया का रिश्ता जुड़ गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X