नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को नहीं मिल रहा खाना और बिस्तर? वकील ने लगाए ये आरोप!

nawazuddin siddiqui

Recommended Video

Nawazuddin Siddiqui ने Aaliya के कमरे में लगवाया CCTV, 7 दिनों से नहीं दिया खाना, वकील का खुलासा

कुछ सालों से लगातार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी को लेकर चर्चाए हैं और दोनों कि विवादों की खबरें सामने आती रहीं हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेता की मां से आलिया का कुछ झगड़ा है और विवाद पुलिस स्टेशन तक पहुंचा था। लेकिन अब जो आरोप आलिया सिद्दीकी के वकील की तरफ से लगाए गए हैं वो बेहद चौकाने वाला हैं। आलिया के वकील ने कहा है कि, अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

आलिया के वकील ने आरोप लगाया कि नवाजुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके मुवक्किल को 'खाना, बिस्तर या बाथरूम' नहीं दिया। इसके अलावा दिन रात उनको काफी परेशान किया जा रहा है।

वकील ने ये भी कहा कि, मेरे मुवक्किल पर नजर रखने के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस दौरान नाबालिग बच्चों के साथ मेरी मुवक्किल रह रही है।' इसके बाद आलिया सिद्दीकी को लेकर लोग बात कर रहे हैं और सच्चाई जानना चाहते हैं।

हालांकि सच्चाई क्या है ये तो बाद में ही पता चलेगा। कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी अलग होने वाले हैं। कोरोना काल के समय आलिया सिद्दीकी के द्वारा नवाजुद्दीन को तलाक की नोटिस तक भेज दी गई थी।

हालांकि उनका पत्नी का मुख्य झगड़ा परिवार के साथ है और अपनी सास से उनका विवाद है। बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तो उनकी तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन इस बात को लेकर सामने नहीं आया है। देखना ये है कि आने वाले समय में ये केस कहां जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X