नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ दर्ज की रेप की शिकायत, फूटकर रोते हुए कही ये बात-VIDEO

nawazuddin-siddiqui-s-wife-aaliya-files-rape-complaint-against-the-actor-breaks-down-in-a-video

Nawazuddin Siddiqui Case: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का विवाद दिन ब दिन गहराता जा रहा है। उनकी पर्सनल लाइफ बीते कई महीनों से मीडिया की खबरों का हिस्सा बन रही हैं। बीते दिन नवाज ने एक वीडियो में कहा था कि इन सबके बीच उन्हें सिर्फ अपने बच्चों के पढ़ाई की चिंता है। वहीं, अब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक वीडियो डाला है और नवाज को घटिया आदमी बताया है।

आलिया सिद्दीकी ने अभिनेता के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज की है। सोशल मीडिया पर शेयर किये वीडियो में, आलिया ने आरोप लगाया है कि हिरासत की लड़ाई में अभिनेता अपने बच्चों को उससे दूर करने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो में कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा- "एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर ! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज़ बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है- वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके ख़िलाफ़ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।"

वीडियो में आलिया फूट फूटकर रोते हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा, "वह बच्चों की कस्टडी चाहता है। उसने बच्चों की खुशी का अनुभव नहीं किया है, वह डायपर को यूज करना भी नहीं जानता.. उसे नहीं पता हमारे बच्चे कब बड़े हो गए और आज वह बच्चों को मुझसे चुराना चाहता है और यह दिखाना चाहता है कि वह एक अच्छा पिता है। वह एक कायर पिता है। वह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर एक मां के बच्चे चुरा रहा है।"

यह आरोप लगाते हुए कि अभिनेता ने उसे कैसे अपंग बना दिया, आलिया ने कहा, "मैंने तुम्हें अपना पति माना है और इस धोखे में जीती हूं कि तुमने मुझे कभी अपनी पत्नी नहीं माना। मैंने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष आपको दिए हैं। मैं पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रही हूं और उसने मुझे हर तरफ से कमजोर कर दिया है। प्रसिद्धि उनके सिर चढ़ गई है। मेरे बेटे को पिता के प्यार का पता भी नहीं है। लेकिन मुझे कानून और अदालत पर पूरा भरोसा है कि नतीजा मेरे पक्ष में होगा।"

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X