साउथ चले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भगवान के सामने हाथ जोड़े तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

हिंदी वेब सीरीज में धमाल मचाने के बाद अब बाप का... भाई का... सबका बदला लेने फैजल यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया है। नवाजुद्दीन ने साउथ स्टार वेंकटेश के साथ अपने नये प्रोजेक्ट को अनाउंस किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करके अपने साउथ डेब्यू की जानकारी दी है। इन फोटोज में वेंकटेश के अलावा साउथ के और भी कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं। इन्हीं फोटो में से एक में नवाजुद्दीन भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर उनसे आर्शिवाद ले रहे हैं। यह फोटो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और धार्मिक तंज कसते हुए नवाजुद्दीन को ट्रोल किया जाने लगा है।

वेंकटेश की 75वीं फिल्म :
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं, उसका नाम Saindhav है। यह फिल्म साउथ स्टार वेंकटेश की 75वीं फिल्म होगी। तेलुगु भाषा में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु करने वाले हैं। फिल्म में राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य जैसे बड़े स्टार काम करने वाले हैं। नवाजुद्दीन ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, उनमें भी नागा चैतन्य, वेंकटेश आदि नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की दूसरी फोटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वेंकटेश एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। Saindhav एक पैन इंडिया रिलीज एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में वेंकटेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया ट्रोल :
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के तीसरी फोटो में वह भगवान हनुमान की एक फोटो के सामने हाथ जोड़कर उनसे आर्शिवाद लेते नजर आ रहे हैं। नवाज की यह फोटो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने लिखा है, 'शर्म आनी चाहिए तुझे' तो किसी ने किसी ने लिखा है 'मिट्टी के पुतले के सामने झुक गये'। हालांकि कुछ फैंस को नवाज का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ऐसे ही एक फैन ने लिखा है, 'हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। भले ही वह हिंदू हो या मुस्लिम।'

कई प्रोजेक्ट्स हैं पाइपलाइन में :
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी 2022 में फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आए थे। नवाज के कई प्रोजेक्ट अभी पाइपलाइन में है। वह 'हड्डी' में एक ट्रांसवुमन का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू', 'बोले चुड़ियां', 'जोगीरा सा रा रा रा' और 'अफवाह' में भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications