पांच तलाक से शारीरिक शोषण तक - पत्नी आलिया ने खोला नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का काला चिट्ठा
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया अब खुलकर अपने पति के खिलाफ बोल रही हैं। आलिया ने 7 मई को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजते हुए लिखा कि अब वो बहुत सह चुकी हैं। वहीं अब आलिया ने बताया है कि वो तलाक क्यों ले रही हैं।
आलिया का कहना है कि नवाज़ुद्दीन ने भले ही उन पर कभी हाथ नहीं उठाया लेकिन एक्टर का पूरा परिवार उनके साथ मारपीट करता था।

एक्टर की बहनें, मां, भाई सब एक ही घर में मुंबई में रहते थे। और उनको शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जाता था। आलिया ने कहा कि अब वो बहुत सह चुकी हैं और इससे ज़्यादा नहीं सह सकतीं।
बच्चों के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा कि उनके बच्चों को याद भी नहीं है कि उनके पिता कब आखिरी बार उनसे मिलने आए थे। आलिया ने परिवार और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बारे में कुछ और खुलासे भी किए -


Click it and Unblock the Notifications












