Nawazuddin Siddiqui की बढ़ेगीं मुश्किलें, Aaliya Siddiqui के वकील ने दे डाली इतनी बड़ी जानकारी!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया को लेकर काफी समय से चर्चा है और दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त अभिनेता की पत्नी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चौकाने वाली है। खबरें हैं अब इस लड़ाई ने एक अलग रूप ले लिया है और पता चला है कि आलिया अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन जा रही है और आज दोपहर तक वो वहां मौजूद होंगी। इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उनके वकील, रिजवान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर दी है।
जी हां, रिजवान ने एक ट्वीट किया था और उनका कहना था कि आलिया सिद्दीकी पुलिस स्टेशन आएंगी। रिजवान ने लिखा, "वर्सोवा पुलिस ने मेरे मुवक्किल आलिया सिद्दीकी की नवाजुद्दीन सिद्दी के खिलाफ आपराधिक शिकायतें करन के बाद भी किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया था,
भले ही उनकी शिकायतों के लिए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की आवश्यकता थी। अब उन्हें पूरे आश्वासन के साथ पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। देखना ये है कि क्या होता।''
इसके बाद रिजवान का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी मुश्किल में पड़ने वाले हैं और फैंस को उनकी चिंता हो रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से फिल्मों को लेकर भी चर्चा में नहीं आए हैं और उनका ये पारिवारिक मामला काफी उलझा हुआ है।
बीते कुछ सालों से उनके परिवार में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ इस केस का अंजाम क्या होता है ये आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications