नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने उठाया बड़ा कदम, बहू आलिया सिद्दीकी के खिलाफ किया ये केस!

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर चर्चा में रहते हैं और पिछले कई सालों से उनके और उनकी पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि अभिनेता की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी ने अभिनेता की पत्नी आलिया सिद्दीकी के खिलाफ केस कर दिया और एक प्राथिमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक आलिया को वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग काफी हैरान हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनके घर में फिर से सबकुछ नहीं ठीक चल रहा है। दरअसल ये पूरा मामला संपत्ति का बताया जा रहा है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां और आलिया के बीच में विवाद है।
इस केस में आईपीसी की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। कई साल पहले भी एक खबर आई थी कि आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों के तलाक की खबरों ने भी तूल पकड़ा था।
कोरोना के समय आलिया सिद्दीकी घर छोड़कर भी चली गईं थीँ। जी हां, साल 2020 में आलिया ने नवाजुद्दीन को कानूनी नोटिस भेज तलाक की मांग की थी। उन्होंने अलग होने के अपने फैसले के पीछे की वजह भी बताई थी, और कहा था कि वो घरेलू हिंसा का शिकार हैं।
हालांकि बीच में सबकुछ शांत हो गया था लेकिन अब ये खबरें फिर से चौकाने वाली हैं। हालांकि इस मामले में किसी तरह का रिएक्शन नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से सामने नहीं आया है। देखना ये है कि वो कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और इस मामले पर अपनी राय देते है।


Click it and Unblock the Notifications











