TEASER: 2018 का एक और धमाका आ गया लेकिन बुकिंग मत करिएगा
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेर रहे हैं। उनकी फिल्म मंटो, कान्स के अनरिगार्ड सेक्शन में दिखाई जाएगी। फिल्म मशहूर लेखक, सआदत हसन मंटो पर बायोपिक है। फिल्म की पहली झलक फैन्स को बहुत पसंद आई थी।
अब फिल्म का पहला टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है जो कि शानदार है। हालांकि फिल्म के लिए अभी कोई तारीख नहीं बुक कर सकते क्योंकि अभी तक रिलीज़ डेट फाइनल नहीं की गई है। देखिए ट्रेलर यहां।

इस फिल्म के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा था कि," नंदिता दास ने मंटो पर काफी खोज़ की। जिस वजह से मुझे उस किरदार में ढ़लने में काफी मदद मिली। मुझे उनके जैसा रहने, उनके जैसे जिंदगी जीने का मौका मिला।
मैं बहुत खुश हूं।' इसमें कोई शक नहीं है कि नवाजुद्दिन सिद्दिकी अपने किरदार के साथ भरपूर न्याय करते हैं। वो बस जिस रोल में नजर आ जाएं उसी में छा जाते हैं।
जानिए बॉलीवुड में फिलहाल किन किन बायोपिक पर काम चल रहा है -


Click it and Unblock the Notifications












