नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील का बड़ा आरोप, आलिया सिद्दीकी के पहले पति को लेकर कही ये बात!

nawazuddin siddiqui, aaliya siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं। इस वक्त उनको लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस को हैरान कर सकती है। दरअसल कुछ समय से लगातार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बीते कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और कई गंभीर आरोप आलिया की तरफ से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार को लेकर लगाए हैं।

आलिया का कहना था कि उनको एक एक हफ्ते तक नहाने नहीं दिया जाता था, उनको खाना नहीं मिलता था। बता दें कि अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील ने कुछ ऐसा आरोप आलिया पर लगाया है जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

उनका कहना है कि आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन से दूसरी शादी करने से पहले अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया था, आज भी वो तलाक नहीं हुआ है। इसके अलावा उनका कहना है कि आलिया का उनके पहले पति से आजतक रिश्ता है।

पुलिस इस मामले को देख रही है और कोर्ट में इसकी सुनवाई होती रहती है। आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है और ना ही उन्होने किसी तरह से रिेएक्ट किया है।

वर्कफ्रंट पर नवाद्दीन सिद्दीकी कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इस साल कुछ बड़े धमाके उनकी तरफ से देखने को मिलेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सफल होने से पहले काफी स्ट्रगल किया है और उनको कई छोटे छोटे रोल में देखा गया है। फिलहाल वो एक बड़े स्टार हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X